दिमागी तौर से परेशान निशा कुमारी हुई गुम, तलाश में जुटा परिवार


होशियारपुर रेलवे मंडी निवासी हरजीत सिंह की पत्नी निशा कुमारी (उम्र 35 साल) पिछले कल सायं करीब 3 व 4 बजे के बीच घर से कहीं चली गई हैं, जिनका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। परिवार ने इस संबंधी पुलिस को भी सूचना दी है। जानकारी देते हुए हरजीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी जोकि दिमागी तौर पर कमजोर है और कहीं चली गई है। उन्होंने बताया कि निशा ने नीला फिरोज़ी रंग का सूट पहना हुआ है और प्रिंटड़ शाल ली हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई उन्हें देखे या उनके बारे में जानकारी रखता हो तो परिवार या थाना माडल टाउन पुलिस को इसकी सूचना दे ताकि निशा को सकुशल घर लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *