डेरा बाबा चरण शाह नतमस्तक हुए लार्ड कुलदीप सिंह सहोता, महंत समिंदर दास ने किया सम्मान


होशियारपुर मैंबर हाउस आफ लार्ड यूके कुलदीप सिंह सहोता डेरा बाबा चरण शाह बहादुरपुर में नतमस्तक हुए और उन्होंने महंत रमिंदर दास से भेंट की। इस अवसर पर महंत जी ने लार्ड सहोता को डेरे संबंधी जानकारी दी और परिसर का भ्रमण करवाया। इस दौरान उन्होंने लार्ड सहोता को डेरे की तरफ से जन सेवा के किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। इस उपरांत महंत जी उन्हें साथ लेकर पूर्व मेयर शिव सूद के निवास स्थान पर पहुंचे तथा उन्होंने संत नगरी होशियारपुर संबंधी और जानकारी हासिल की। इस दौरान महंत जी व शिव सूद की तरफ से लार्ड सहोता को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर महंत मोहन दास, मनप्रीत सिंह रंधावा वरिष्ठ अकाली नेता,  समाज सेवी मैनेजर फकीर सिंह सहोता, बलजिंदर दास आदि मौजूद थे। इस मौके पर लार्ड सहोता ने इंग्लैंड की संसद के दोनों सदनं हाउस आफ लार्ड एवं हाउस आफ कामनज़ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *