
होशियारपुर श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की तरफ से महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज के सानिध्य एवं आध्यक्षता में श्री राम भवन चांद नगर में श्री राम नवमीं महोत्सव के उपलक्ष्य में पूजन करवाया गया। इस मौके पर यजमान सुरेन्द्र कुमार व उनकी धर्मपत्नी ने गणपति एवं कलश पूजन करने उपरांत ध्वजारोहण किया। प्रधान हरीश सैनी ने बताया कि इसी के साथ श्री राम कथा का भी शुभारंभ हो गया है, जिसमें किशोरी दासी जी श्री राम कथा श्रवण करवाएंगी। इस मौके पर महिंदर पाल गुप्ता, अश्वनी चोपड़ा, सुरेन्द्र ओहरी, सुनील प्रिय, रमन वर्मा, मास्टर निहाल चंद, एसपी गौतम, रमन खन्ना, अश्वनी शर्मा, राजेश तनेजा, नरोत्तम शर्मा, शाम लाल मलिक, गौरव रामपाल, विपिन गुप्ता, कृष्ण गोपाल आनंद, पवन शर्मा, अश्वनी छोटा, राज कुमार सैनी, राम कृष्ण, साहिल, तिलक राज वर्मा, सोमनाथ, रमेश सूद, सुरेन्द्र लक्की, कुलदीप हैप्पी, मिंटू मेहंदीरत्ता सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।