अगर ड्रग नीति जारी रही तो अधिकतर दवाईयों की दुकानों बन्द होंगीः रमन


डी.सी.ए. के प्रधान रमन कपूर तथा पी.सी.ए. के प्रवक्ता रमन कपूर ने कमिशनर फूड तथा ड्रग प्रशासन अभिनव तिरखा को पत्र लिखकर मांग की कि ऑल इण्डिया आर्गेनाईजेशन ऑफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट तथा सभी स्टेट संगठनों ने उनकी जत्थेबन्दी के लगभग 27 हज़ार कैमिस्ट हैं जो पंजाब में नशे के खतरे को कम करने के लिये बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। रमन कपूर ने कहा कि पंजाब सरकार के सेहत तथा परिवार भलाई विभाग की ड्रग नीति यदि जारी रही तो ज्यादातर कैमिस्टों की दुकानें बन्द होने के साथ बेरोज़गारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री जन औषधि की दुकानों के इलावा अन्य जन औषधि दुकानों की नियमित तौर पर जांच की जाये। उन्होने कहा कि  ड्रग लाईसैंस एक बार जारी होने के बाद केवल पांच साल की अवधि के लिये नही बल्कि हमेशा के लिये जारी किया जाये तथा दवाईयों को गैर कानूनी ऑन लाईन व्यापार बन्द किया जाये। नशे के खातमे के लिये पंजाब के 27 हज़ार दवा विक्रेता पंजाब सरकार के साथ हमेशा खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *