
होशियारपुर ट्रेनिंग खत्म करने उपरांत सेवा में आने से पहले प्रत्येक सुरक्षा दस्ते को देश एवं देशवासियों की सुरक्षा की कसर खिलाई जाती है तथा उन्हें कर्मनिष्ठावान बनने का आह्वान किया जाता है। परन्तु चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत पर हमला करके सीआईएसएफ कर्मी कुलविंदर कौर ने सुरक्षा दस्तों की कर्मनिष्ठा पर सवालिया निशान लगा दिया है तथा अब जनता उन्हें भी शक की निगाह से देखीगी कि यह हमारी सुरक्षा के लिए हैं या हम पर हमला करने के लिए। इसलिए इस मामले में जहां विभाग को पूरी सख्ती बरतनी चाहिए वहीं केन्द्र सरकार को भी इस मामले का कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। यह बात भाजपा जिला सचिव व भावाधस के जिला प्रधान चिटूं हंस ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि कंगना एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि नवनिर्वाचित सांसद भी हैं और उन्होंने हाल ही में लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। इसलिए उनकी सुरक्षा तो वैसे ही हरेक सुरक्षा कर्मी की जिम्मेदारी बनती है। परन्तु अफसोस की बात है कि अपने स्तर पर ही निजी रंजिश रखने वाली सुरक्षा कर्मी कुलविंदर कौर द्वारा एक जनप्रतिनिधि पर हमला किया गया और कई संगठन एवं लोग उसके समर्थन में आ गए। जबकि उन्हें याद रखना चाहिए कि यह कोई मामूली घटना नहीं है तथा इससे समाज में नफ्तर फैल सकती है और अराजकता जैसा माहौल पैदा हो सकता है। इसलिए इस प्रकार की घटनाओं को शह देने की जगह कुलविंदर कौर या उस जैसी सोच रखने वाले लोगों को समझने की जरुरत है। चिंटू हंस ने कहा कि आज कंगना पर हमला किया गया है, कल कियी और पर किया जाएगा। इसलिए इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए।