होशियारपुर। किसी भी व्यक्ति के लिए फिटनेस से बड़ा कोई गहना नहीं है, इसलिए हर व्यक्ति को रोजाना व्यायाम करना चाहिए, जिसमें सुबह की सैर और साइकिलिंग की जा सकती है, यह विचार फिट बाइकर क्लब के अध्यक्ष परमजीत सिंह सचदेवा ने व्यक्त किए, उन्होंने कहा कि 3 जून को पूरी दुनिया में विशव साइकलिंग डे के तौर पर मनाया जाता है और इसी के अनुरूप लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए फिट बाइकर क्लब द्वारा हर साल एक साइक्लिंग रैली का आयोजन किया जाता है, सोमवार सुबह यह रैली सचदेवा स्टॉक्स के मुखय कार्यालय से शुरू हुई जो योधा मल रोड से होकर गुजर रही है और माहिलपुर अड्डा चौक, सेशन चौक, घंटाघर चौक, कमालपुर चौक, बस अड्डा चौक, धोबी घाट चौक से होकर गुजरती हुई बजवाड़ा भट्टे पर समाप्त होती है, जहां क्लब के सदस्यों ने केक काटकर साइक्लिंग दिवस मनाया। परमजीत सचदेवा ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करना है क्योंकि साइकिल चलाते रहने से जहां स्वास्थ्य रूपी रत्न की प्राप्ति होती है, वहीं व्यक्ति बीमारियों से भी बच जाता है, उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के लिए सुबह और शाम कुछ समय की जरूरत होती है। इस अवसर पर उत्तम सिंह साबी, संदीप सूद, तरलोचन सिंह, दलवीर सिंह रेहसी, दौलत सिंह, गुरविंदर सिंह, अमनदीप कौर, शिवांजलि, गोबिंदर बंटी, उकंर सिंह, बोपाराय, नीरज चावला, हैप्पी बागा, राज, रोहित बसी सहित 50 साइकिल चालक उपस्थित थे।
कैप्शन- साइकिलिंग रैली के दौरान फिट बाइकर क्लब के सदस्य।
