होशियारपुर के फैंसर्स ने 1 गोल्ड, 1 सिल्वर व 4 ब्राउंज़ मैडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पाया स्थान


होशियारपुर संगरुर में आयोजित हुई 13वीं स्टेट फेंसिंग अंडर 10 व 12 प्रतियोगिता में होशियारपुर के फंसर्स ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर तथा 4 ब्राउंज़ मैडल प्राप्त करके राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने में कामयाबी हासिल की है। कोच रेखा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में होशियारपुर की टीम के वंश गोस्वामी ने अंडर 10 में गोल्ड, अंडर 12 में सिल्वर मैडल जीतने में कामयाबी हासिल की। इसी प्रकार अपूर्वा ने अंडर 10 में ब्राउंज़, रमित कौशल व अंगद सिंह ने अंडर 10 में ब्राउंज़ तथा अंगद सिंह ने अंडर 12 में ब्राउंज़ मैडल जीतकर होशियारपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इन विजेता बच्चों का चयन राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जोकि 14 से 18 जून तक कटक ओडीशा में आयोजति होगी। उन्होंने बच्चों को उनकी जीत की बधाई देते हुए उन्हें आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीतने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *