व्यापार मंडल ने 2 घंटे बाजार बंद रखकर तीर्थ यात्रा बस हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की कामना की


होशियारपुर जिला व्यापार मंडल के आह्वान पर शहर के दुकानदारों से संबंधित अलग-अलग एसोसिएशनों ने तीर्थ यात्रा बस हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए आज सुबह 9 से 11 बजे तक बाजार बंद रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़े हनुमान जी के मंदिर परिसर में हादसे का शिकार हुए लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा के पुष्प भेंट करते हुए उनके प्रभु चरणों में निवास की कामना की और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने भी विशेष तौर से पहुंचकर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपी चंद कपूर ने प्रभावित परिवारों के साथ दुख प्रकट करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने और 2 घंटे दुकानें बंद रखने के लिए दुकानदार भाईयों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर महासचवि राकेश भारद्वाज, चेयरमैन चंद्रमोहन अग्रवाल, जनरल मरचैंट एसोसिएशन से विकास सूद, रजिंदर जैन, गुरबचन सिंह गुलाटी, होल सेल क्लाब एसोसिएशन प्रधान जसदीप पाहवा, बलवीर सिंह, एम्प्यूटर एसोसिएशन के प्रधान सुनील वर्मा, चेयरमैन प्रेम सैनी, बेकरी एसोसिएशन से दीपक मेहंदीरत्ता, स्वीट शाप एसोसिएशन से प्रेम शर्मा, इलैक्ट्रानिक्स एसोसिएशन के महासचिव राजेन्द्र मल्होत्रा, होशियारपुर फोटो ग्राफर एसोसिएशन के प्रधान बरजिंदरजीत सिंह, फोटो ग्राफर क्लब के प्रधान विनोद कुमार, चेयरमैन विजय कुमार, रेडीमेड गार्मेंटस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मोहन लाल ढींगरा, रीटेल क्लब एसोसिएशन के प्रधान ब्रजेश चंद्र गुप्ता, महासचिव अशोक जैन, होलसेल करयाना एसोसिएशन प्रधान राजन गुप्ता मिंटू, स्वरणकार संघ के प्रधान सुशील पडियाल, राजेन्द्र भोला, रजनीश टंडन, महासचिव राजीव महाजन, सलीन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *