
होशियारपुर 20वीं पंजाब स्टेट कैडेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024-25, जोकि भाई संगत सिंह खालसा कॉलेज जिला शहीद भगत सिंह नगर में आयोजित की गई। जिसमें होशियारपुर के सेंट जोसेफ स्कूल के पांचवीं कक्षा के छात्र आरव कुमार, जिसने जिला किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था, ने होशियारपुर जिले की ओर से इस राज्य चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता और होशियारपुर जिले का नाम रोशन किया। आरव कुमार को स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सुधा और जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया।