शहीद भगत सिंह यूथ क्लब ने शहीदों को किया नमन और लगाया लंगर


होशियारपुर शहीद भगत सिंह यूथ क्लब द्वारा शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरू व शहीद सुखदेव को फूल मालाएं अर्पण करके उनको श्रद्धांजलि भेंट की गई। क्लब के चेयरमैन राकेश सैनी व प्रधान अरविन्द बिंदरा ने शहीदों को याद करके उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर बीसी आयोग के चेयरमैन संदीप सैनी ने विशेष तौर से पहुंचकर शहीदों को नमन किया और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। क्लब की तरफ से श्री सैनी को चेयरमैन बनने पर बधाई देते हुए सम्मानित भी किया गया। इस दौरान क्लब की तरफ से लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर संदीप ठाकुर, राजीव तलवाड़, अशोक मेहरा, लवकेश ओहरी, मुकेश कुमार, राजेश कुमरा, अनिल सूद, नवीन कुमार, नरेश भाटिया, मनोज दत्ता, जोगिंदर सिंह, अमित कुमार व अन्य ने शहीदों को फूल मालाएं अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *