एम.एस.कपूर को खत्री सभा के सदस्य सम्मानित करते हुए 

खत्री सभा होशियारपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह शहरी प्रधान एडवोकेट राजेश ओहरी की अध्यक्षता में होटल अंबर रेजीडेंसी में हुआ जिसमें श्री एम.एस.कपूर, जे.सी.आई.टी होशियारपुर जिन्हे हाल ही में पदोन्नत करके सी.बी.डी.टी (विजिलेंस) नई दिल्ली नियुक्त किया गया है को अपनी सेवायें ईमानदारी व निष्ठा से निभाने के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मारोह में विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता व पूर्व सांसद अविनाश राये खन्ना जी ने श्री एम.एस.कपूर, को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। जिला प्रधान सुमेश सोनी ने कहा कि श्री एम.एस.कपूर, की सी.बी.डी.टी (विजिलेंस) नई दिल्ली की पदोन्नती होशियारपुर वासियों व खत्रियों के लिए बड़े गर्व की बात है कि आज कल ऐसे ईमानदार अधिकारी देश की सेवा कर रहे हैं। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए रमन कपूर जी ने उनके बारे में काफी जानकारी दी तथा विभिन्न वक्ताओं ने उनके विषय में बताया। खत्री सभा के सचिव व कोषाध्यक्ष सेठ केवल कृष्ण वर्मा ने कहा की श्री कपूर बहुत ही प्रभावशाली एवं काबिल अधिकारी रहे हैं तथा अपनी मेहनत के कारण ही उन्होने आज यह मुकाम हासिल किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि कपूर साहिब दिन दौगुनी रात चौगुनी तरक्की करें। खत्री सभा के वरिष्ठ नेता कुलदीप नंदा, महासचिव राजेन्द्र विग, प्रो. मनोज कपूर, गोपी चन्द कपूर और पूर्व पार्षद बिट्टू भाटिया ने एम.एस.कपूर जी के साथ बिताये हुए अपने अनुभव खत्री सभा में सांझे किए। यह बात उन दिनों की है जब श्री कपूर बतौर आई.टी.ओ. होशियारपुर में 2002 से लेकर 2005 तक कार्यरत थे। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ सदस्य रवि मैहन, सुरिन्दर कुमार कांसरा, रमन कुमार कपूर, मुकेश सूरी, ईशान सूरी रजनीश टंडन, दीपका मरवाहा, अनिल बस्सी, अश्वनी गैंद, अश्वनी ओहरी, तजिंदर ओहरी, संजीव ओहरी व समस्त ओहरी परिवार, संजीव सभ्रवाल, पवन पसाम, विकास पुरी, राहुल स्याल, जे.बी.बहल, कुलदीप मुरगई, कनव कपूर, शाम सुन्दर महेन्द्रू आदि शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *