कार्यकर्ताओं के जोश को ठंडा नहीं होने दिया जाएगा और कांग्रेस पूरी ताकत से 26 व 27 में करेगी वापसीः एडवोकेट मरवाहा


होशियारपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एडवोकेट राकेश मरवाहा ने लोकसभा चुनाव में जी जान से जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि समस्त कार्यकर्ताओं के जोश को ठंडा नहीं होने दिया जाएगा तथा सभी के सहयोग से 2026 में होने वाले पार्षद चुनाव एवं 2027 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जोरदार वापसी करेगी। एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि विकट परिस्थितियों में भी कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए न केवल भाजपा को पछाड़ा बल्कि दूसरे स्थान पर आने का गौरव भी हासिल किया। क्योंकि, विपरीत परिस्थितयों में कार्य करना मुश्किल हो जाता है। परन्तु, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से जता दिया कि वह पार्टी के साथ जन मन और धन के साथ खड़े हैं तथा खड़े रहेंगे। इसके साथ ही कांग्रेसी उम्मीदवार यामिनी गौमर का मिलनसार स्वभाव एवं उनके द्वारा चुनाव प्रचार दौरान की गई मेहनत के चलते कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा है, जिसके लिए वह भी बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के उत्साह को बनाए रखने और उनके दायरे को बढ़ान के लिए बैठकें एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एडवोकेट मरवाहा ने जिला कांग्रेस कमेटी के एक-एक पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने कांग्रेस के लिए कड़ी मेहनत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *