
भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर लोकसभा चुनाव होशियारपुर की गिनती के मद्देनजर आज काउंटिंग पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में काउंटिंग स्टाफ की रैंडेमाइजेशन हुई। रैंडेमाइजेशन के दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त काउंटिंग पर्यवेक्षक 043 होशियारपुर डा. आर. आनंदकुमार, 042 शाम चौरासी व 08 श्री हरगोबिंदपुर की पर्यवेक्षक डा. अदिति मजूमदार, 026 भुलत्थ व 027 फगवाड़ा के पर्यवेक्षक राजेश टी.आर, 039 मुकेरियां की पर्यवेक्षक अनीथालक्ष्मी, 040 दसूहा के पर्यवेक्षक मोहम्मद नासिर, 041 उड़मुड़ के पर्यवेक्षक के.सी सुरेंद्र, 044 चब्बेवाल के पर्यवेक्षक विनय कुमार सोनी के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल व डी.आई.ओ प्रदीप सिंह भी मौजूद थे।
जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि काउंटिंग स्टाफ के लिए लोकसभा की सभी 9 विधान सभा क्षेत्रों के लिए 572 कर्मचारियों को लगाया गया है, इसके अलावा रिजर्व स्टाफ अलग है। काउंटिंग स्टाफ को उनके विधान सभा क्षेत्रों के बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि काउंटिंग स्टाफ में काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर व काउंटिंग अस्सिटेंट शामिल है। उन्होंने बताया कि लोकसभा होशियारपुर के लिए काउंटिंग 04 जून को सुबह 8 बजे रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में होगी। इस मौके पर चुनाव तहसीलादर सर्बजीत सिंह,चुनाव कानूनगो दीपक कुमार व लखबीर सिंह भी उपस्थित थे।
—