जनरल पर्यवेक्षक की मौजूदगी में पोलिंग स्टाफ की तीसरी व माइक्रो पर्यवेक्षकों की हुई दूसरी रैंडेमाइजेशन


भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज जनरल पर्यवेक्षक 2003 बैच के तामिलनाडू कैडर के आई.ए.एस अधिकारी डा. आर. आनंदकुमार की मौजूदगी में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पोलिंग स्टाफ की तीसरी व माइक्रो आब्जर्वरस की दूसरी रैंडेमाइजेशन रैंडेमाइजेशन हुई। रैंडेमाइजेशन के दौरान डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल भी मौजूद थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में दूसरी रैंडेमाइजेशन के बाद 188 स्थानों के लिए 188 माइक्रो पर्यवेक्षकों को ड्यूटी आर्डर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी पर्यवेक्षक जिले के नाजुक, संवेदनशील, शैडो एरिया वाले बूथों की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह पोलिंग स्टाफ की तीसरी रैंडेमाइजेशन को अंतिम रुप देते हुए पोलिंग स्टाफ के ड्यूटी आर्डर संबंधित विभागों के प्रमुखों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के 1563  पोलिंग बूथों के लिए 1563 पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी आर्डर जारी कर दिए गए हैं।  उन्होंने बताया कि उक्त पोलिंग स्टाफ मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां बनाकर भेज दी गई है।

कोमल मित्तल ने नियुक्त किए गए पोलिंग स्टाफ को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही व ईमानदारी से निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ को गर्व महसूस होना चाहिए कि वे चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं। इस मौके पर डी.आई.ओ. प्रदीप सिंह, लीड बैंक मैनेजर राजेश जोशी, चुनाव तहसीलदार सर्बजीत सिंह, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखबीर सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *