कर्मवीर बाली व करण कपूर को पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने किया सम्मानित :


होशियारपुर (1 मार्च) आज भाजपा वरिष्ठ नेता  व पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री तीक्ष्ण सूद  द्वारा  श्री कर्मवीर बाली जिन को भाजपा लोकल बॉडी सेल्ल पंजाब का कोकन्वीनर और करण कपूर जिस  को इंडस्ट्री सेल्ल  का जिला कन्वीनर बनाया गया को  सिरोपा  देकर सम्मानित किया गया। इस मौके श्री तीक्ष्ण सूद के  द्वारा बताया गया कि आने वाले 2024 के चुनाव में यह  दोनों पदाधिकारी  पूरे दिल जान से लोकसभा चुनाव में मेहनत करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी जी का जो मिशन 400 पार है वह भी पूरा होगा। इस मौके पर कर्मवीर बाली व करण कपूर ने कहा कि जो जिम्मेदारी भाजपा हाईकमान ने दी है वह तह  दिल से निभाएंगे और उन्होंने श्री तीक्ष्ण सूद   का भी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलवाने के लिए आभार प्रकट किया और  धन्यवाद किया। इस मौके पर  भाजपा  जिला  महामंत्री व पूर्व पार्षद  सुरेश भाटिया  बिट्टू, जिला सचिव अश्विनी गैंद, पूर्व पार्षद अशोक कुमार शोकी,मंडल अध्यक्ष संजू अरोड़ा, यशपाल शर्मा, सरबजीत कुमार, पंडित नीरज शर्मा, विजय, अमरजीत , वरिंदर कुमार  आदि भी उपस्थित थे।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *